Home | कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery) | हैरिेग बोन स्टिच (Harring Bone Stitch)

Sections

Newsletter
Email:
Poll: Like Our New Look?
Do you like our new look & feel?

हैरिेग बोन स्टिच (Harring Bone Stitch)

Font size: Decrease font Enlarge font

यह टाँका हैरिंग बोन की भान्ति ही बनाया जाता है। अन्तर केवल इतना है कि टाँके अधिकत्तर पास-पास लिए जाते हैं। बीच में स्थान नही छोड़ा जाता है। इसका प्रयोग अधिकत्तर शैड वर्क में किया जाता है।

आवश्यक सामग्री: सूई, फ्रेम, कपड़ा और काटने के लिए कैंची।

बनाने की विधि: यह दो समानान्तर लाईनों के बीच बनाया जाता है यह बाएं से दाएं की तरफ किए जाते हैं। पहले बाएं हाथ के ऊपरी किनारे की सूई को निकालकर नीचे की लाईन में थोड़ा दाएं ओर करके सूई कपड़े के नीचे ले जाकर एक छोटा टाँका बाएं ओर लेते हुए सूई कपड़े के ऊपर निकाल लो। इस तरह सूई की नोक को बाई ओर रखते हुए ऊपर की लाईन में से नीचे के टाँके एक समान हो इसी तरह आपसी दूरी को ध्यान रखते हुए ऊपर तथा नीचे टाँके बनाते जाओ।

ध्यान रखने योग्य बातें:

(1) इस टाँके को बनाते समय टाँके साथ-साथ लेने चाहिए।

(2) यह दो समानान्तर लाईनों के बीच आना चाहिए।

सरोज बाला, ग्लोबल सीटी, कुरूक्षेत्र (हरियाणा)

<हाथ कढ़ाई में बेसिक टाँके (Basic Stitches in Hand Embroidery)

Tags
No tags for this article
Rate this article
0