Home | कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery) | छोटा-बड़ा टाँका (Small-Large Stitch)

Sections

Newsletter
Email:
Poll: Like Our New Look?
Do you like our new look & feel?

छोटा-बड़ा टाँका (Small-Large Stitch)

Font size: Decrease font Enlarge font

यह टाँका फूल व पत्तियों में बनाया जाता है। यह एक रंग तथा शेड में भी बनाया जाता है। इस टाँके को बनाने के लिए टाँका एक बराबर न लेकर छोटा तथा बड़ा लिया जाता है। फैंसी टाँके बनाने के लिए टाँके को क्रमानुसार लिया जाता है। शेड वर्क की कढ़ाई भी एक टाँका छोटा व एक टाँका बड़ा लेकर बनाया जाता है।

बनाने की विधि: यह टाँका किनारों पर किया जाता है। ऊभार देने के लिए चेन बनानी आवश्यक है। छोटा-बड़ा टाँका बनाते समय अपनी इच्छानुसार पहले छोटा तथा बाद में बड़ा टाँका लिया जाता है।


आवश्यक सामग्री: सूई, धागा, फ्रेम, कपड़ा व छोटी कैंची।

ध्यान रखने योग्य बातें:

(1) टाँका बनाने से पहले चेन बनाई जाती है।

(2) टाँके साथ-साथ लेने चाहिए।

सरोज बाला, ग्लोबल सीटी, कुरूक्षेत्र (हरियाणा)

<हाथ कढ़ाई में बेसिक टाँके (Basic Stitches in Hand Embroidery)

Tags
No tags for this article
Rate this article
4.00