Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
व्यापकता - Epidemiology
डा. के.एल. दहिया*
*पशु चिकित्सक, राजकीय पशु हस्पताल, हमीदपुर (कुरूक्षेत्र) - हरियाणा
प्रश्न : रेबीज किस प्रकार के जीव-जन्तुओं में पायी जाती है?
उत्तर : रेबीज मानव सहित सभी गर्म रक्त वाले स्तनपायी (Warm blooded mammals ) जीवों में पाया जाने वाला घातक रोग है (Rupprecht et al. 2008, Radostits et al. 2010, TN DH 2017 )।
प्रश्न : रेबीज के संबंध में पशुओं में संवेदनशीलता किस प्रकार है?
उत्तर : रेबीज के सम्बन्ध में पशुओं में संवेदनशीलता ध्यान देने योग्य है। पशुओं में रेबीज के प्रति संवेदनशीलता इस प्रकार है (Radostits et al. 2010, Sykes and Chomel 2014):
· भेड़िये, लोमड़ीयाँ, कोयोट्स, जैकल्स, कुत्ते, मवेशी, रेकून, स्कंक्स, चमगादड़, और नेवले आदि रेबीज संक्रमण के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं।
· बिल्लियाँ, फेरेट, प्राइमेट्स, भेड़, बकरियां और घोड़े आदि मध्यम रूप से संवेदनशील।
· मारसुपायल्स जैसे कि ओपोसम (Opossum) में संवेदनहीन होते हैं यदि संवेदनशीलता है भी तो कम होती है।
प्रश्न : ऐसे कौन से पशु जिनमें रेबीज विषाणु बिना लक्षणों के रूप में भण्डारित रहता है?
उत्तर : चमगादड़, रैकून, स्कंक्स, और लोमड़ी रेबीज के मेजबान पशु हैं। इन पशुओं में रेबीज वायरस लक्षणरहित भण्डारित रहता है जो इसको अन्य पशुओं में संचारित करने का कार्य करते हैं (TN DH, 2017)।
प्रश्न : किन जानवरों के काटने से मानवीय रेबीज के सबसे अत्यधिक मामले हैं?
उत्तर : मानवीय रेबीज के 99 प्रतिशत से भी ज्यादा मामले कुत्तों के काटने से होते हैं (WHO 2013B, Balaram et al. 2016)।
प्रश्न : रेबीज रोगी किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हैं?
उत्तर : जागरूकता न होने के कारण ग्रामीण एवं अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्रों में रेबीज के सबसे ज्यादा रोगी, लगभग 80 प्रतिशत, ग्रसित होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे ही प्रभावित होते हैं (WHO 2018C)।
प्रश्न : विश्वभर में रेबीज से हर वर्ष कितनी मानवीय मौतें होती हैं?
उत्तर : विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्वभर में प्रतिवर्ष लगभग 59000 – 61000 मौतें रेबीज से होती हैं (Gemechu 2017, Galvez-Romero et al. 2018, Beyene et al. 2018)।
प्रश्न : एशिया महाद्विप में हर वर्ष कितने मानव रेबीज से मरते हैं?
उत्तर : विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एशिया महाद्वीप में हर वर्ष 31000 मानवीय मौतें रेबीज से होती हैं (Gemechu 2017)।
प्रश्न : भारत में हर वर्ष कितने मानव रेबीज से मरते हैं?
उत्तर : विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में लगभग 20000 व्यक्ति इस बीमारी से मौत के मुँह में चले जाते हैं (Bharti et al. 2017, Gemechu 2017)।
प्रश्न : भारत के किस शहर में रेबीज से कोई मौत नही है या कम होती हैं?
उत्तर : जयपुर, जनसंख्या बढ़ने के उपरान्त भी भारत में राज्यस्थान के जयपुर शहर में 1994 से 2002 के दौरान चलाए गये अभियान के बाद जनवरी 1992 से दिसम्बर 2002 के बीच राजकीय औषधालयों में कोई भी मानवीय केस दर्ज नहीं हुआ (Reece and Chawla 2006, Taylor and Nel 2015)।
प्रश्न : रेबीज के रोगी किन महाद्विपों में सबसे ज्यादा हैं?
उत्तर : मानव रेबीज अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में मौजूद है (Rupprecht et al. 2008, Gemechu 2017, WHO 2018B)। रेबीज से अधिकांश मौतें एशियाई और अफ्रीकी देशों में होती हैं (Knobel et al. 2005)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एशिया और अफ्रीका महाद्विपों में लगभग 95% रेबीज के रोगी होने की सूचना है (Gemechu 2017, WHO 2018C)।
प्रश्न : कौन सा देश रेबीज से सबसे ज्यादा प्रभावित है?
उत्तर : रेबीज से इथियोपिया सबसे बुरी तरह से प्रभावित है (Hampson et al. 2015) लेकिन सबसे ज्यादा मौतें भारत में ही होती हैं (Gemechu 2017)।
प्रश्न : क्या कोई ऐसा राष्ट्र भी जो रेबीज मुक्त हो?
उत्तर : हाँ, आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड ऐसे राष्ट्र हैं जिनमें रेबीज नहीं पायी जाती है (Radostits et al. 2010, Singh et al. 2017)।
प्रश्न : क्या ऐसे भी राष्ट्र या क्षेत्र हैं, जिनको रेबीज से मुक्त माना गया है?
उत्तर : रेबीज विश्व के लगभग 150 देशों और क्षेत्रों और सभी महाद्वीपों में मौजूद है (WHO 2018B)। संयुक्त राज्य अमेरिका में कुत्तों के आयात के लिए निम्नलिखित राष्ट्रों एवं राजनीतिक इकाइयों को रेबीज-मुक्त माना है (CDC 2017):
अफ्रीका : कैनरी आइलैंड्स, केप वर्डे, मेयोटे, मडीरा द्वीप, रेयूनियन, सेंट हेलेना इत्यादि।
अमेरिका और कैरेबियाई राष्ट्र : एंगुइला, एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, अरुबा, असेंशन द्वीप, बहामास, बारबाडोस, बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, केमैन द्वीप, चिली, कोस्टा रिका, डोमिनिका, ईस्टर आइलैंड, फ़ॉकलैंड द्वीप समूह, गैलापागोस द्वीप समूह, ग्वाडेलोप, जमैका, मार्टीनिक, मोंटेसेराट, सेंट किट्स (सेंट क्रिस्टोफर) और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट मार्टिन (सिंट मार्टन), सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन्स, दक्षिण जॉर्जिया और दक्षिण सैंडविच द्वीप, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्क एंड कैकोस आइलैंड्स, उरुग्वे, वर्जिन आइलैंड्स (ब्रिटिश और अमेरिका)।
एशिया और मध्य पूर्व : ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र, साइप्रस, हांगकांग, जापान, मकाऊ एस.ए.आर., मालदीव, सिंगापुर।
यूरोप : अल्बानिया, एंडोरा, ऑस्ट्रिया, अज़ोरेस, बेलिएरिक आइलैंड्स, बेल्जियम, कैब्रेरा, चैनल द्वीप, कॉर्सिका, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ़ॉरो आइलैंड्स, फ़िनलैंड, फॉरमेंटरा, फ्रांस, जर्मनी, जिब्राल्टर, इबीसा, आइसलैंड, आयरलैंड, आइल ऑफ मैन, इटली, लाटविया, लिकटेंस्टीन, लक्ज़मबर्ग, मालोर्का, माल्टा, माइनोरका, मोनाको, नीदरलैंड, नॉर्वे (स्वालबार्ड को छोड़कर), पुर्तगाल, सैन मैरिनो, स्पेन (सेउटा और मेलिला को छोड़कर), स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम।
ओशिनिया : अमेरिकी सामोआ, ऑस्ट्रेलिया, क्रिसमस आइलैंड, कोकोस (कीलिंग) द्वीप, कुक आइलैंड्स, फिजी, फ्रेंच पोलिनेशिया, गुआम, किरिबाती, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया, नाउरू, न्यू कैलेडोनिया, न्यूजीलैंड, नीयू, नॉरफ़ॉक द्वीप, उत्तरी मारियाना द्वीप, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, पिटकेर्न द्वीपसमूह, सामोआ, सोलोमन द्वीप, ताहिती, टोकलाऊ, टोंगा, तुवालू, वानुअतु, वेक द्वीप और अमेरिका प्रशांत द्वीप समूह, वालिस और फ़्यूचूना द्वीप समूह।
अंटार्कटिक : अंटार्कटिका।
प्रश्न : वर्ष के किस मौसम में रेबीज के सबसे ज्यादा केस जानवरों में देखने को मिलते हैं और क्यों?
उत्तर : रेबीज के बसंत और गर्मियों में व्यापकता ज्यादा हो सकती है, यद्यपि यह व्यापकता चकित कर देने वाली हो सकती है क्योंकि इस मौसम में रेबीज ग्रसित जानवरों की पहचान और उनको पकड़ना आसान होता है (Mayer and Donnelly 2013)।