Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
रेबीज का रोगोद्भवन काल
डा. के.एल. दहिया*
*पशु चिकित्सक, राजकीय पशु हस्पताल, हमीदपुर (कुरूक्षेत्र) - हरियाणा
प्रश्न : रोगोद्भवन (Incubation period) काल क्या होता है?
उत्तर : रोगोद्भवन काल किसी भी एजेंट (जैसे कि जीवाणु या विषाणु) के शरीर में प्रवेश करने के उपरान्त संक्रमण और बीमारी के लक्षण उभरने के बीच के समय को रोगोद्भवन काल कहा जाता है (Marcovitch 2005, Boden 2005)।
प्रश्न : रेबीज रोग का रोगोद्भवन काल कितनी अवधि का होता है? अथवा रेबीज वायरस के शरीर में प्रवेश के कितने समयोपरान्त लक्षण परिलक्षित होते हैं?
उत्तर : रेबीज रोग का रोगोद्भवन काल बहुत ही अस्थिरतापूर्ण है जो 10 दिन से लेकर 6 वर्ष से भी अधिक होता है लेकिन आमतौर पर यह 1 से 3 महीने का होता है (Rupprecht 1996, Boden 2005, Bharti et al. 2017, Singh et al. 2017)।
प्रश्न : रोगोद्भवन काल ज्यादा-से-ज्यादा कितने वर्षों का हो सकता है?
उत्तर : शोधोंनुसार रोगोद्भवन काल बहुत ही अस्थिरतापूर्ण है जो ज्यादा से ज्यादा 6 वर्ष तक का ही होता है लेकिन कुछ रोगियों में 6 वर्ष (Palanivel et al. 2011, TOI 2017) उपरान्त भी मृत्यु दर्ज हुई है। हालांकि ऐसा रोगोद्भवन काल दुर्लभ होता है लेकिन वैज्ञानिक शोधों के अनुसार यह 25 वर्ष तक का भी उल्लेखित है (Iurasog et al. 1966, Gardner 1970, Shankar et al. 2012, TOI 2017)।
प्रश्न : जानवरों में रेबीज का रोगाद्भवन काल कितना होता है?
उत्तर : 9 दिन से लेकर 1 वर्ष तक (Wilson 2012)।
प्रश्न : रेबीज रोग के रोगोद्भवन अवधि को कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं?
उत्तर : रेबीज रोग का रोगोद्भवन काल बहुत ही अस्थिरतपूर्ण है जिसके निम्नलिखित कारण हैं (Singh et al. 2017, Mass. Gov. 2018):
1. रोगोउद्भवन काल काटने के घाव के स्थान की मस्तिष्क से दूरी पर निर्धारित होता है। मस्तिष्क के नजदीकी भागों जैसे कि गर्दन, में काटने से रोगोउद्भवन काल कम होता है।
2. काटे गये शरीर के भाग में विषाणुओं की संख्या।