Home | पशु पालन | रसमल्लाई बनाने की विधि

Sections

Newsletter
Email:
Poll: Like Our New Look?
Do you like our new look & feel?

रसमल्लाई बनाने की विधि

Font size: Decrease font Enlarge font

सामग्री

रबड़ी बनाने के लिए

दूध          1 किलो ग्राम

चीनी        100 ग्राम

छोटी ईलायची 8 - 10

पिस्ता       इच्छानुसार

छैना         (पनीर के लिए एवं छैना की गोलियां रबड़ी में डालने के लिए)

दूध          1.5 किलो ग्राम

सीट्रिक एसीड 2 ग्राम (एक चाय का चम्मच बराबर किया हुआ)

पानी        100 मिली लिटर

चासनी के लिए

चीनी        2 कटोरी

पानी        4 कटोरी

रबड़ी बनाने के लिए विधि

दूध को एक कढ़ाही में डाल लें उसे तेज आंच पर पकाएं। जब दूध आधा किलो तक गाढ़ा हो जाए तो उसे नीचे उतार कर ठण्डा करें एवं उसमें चीनी मिला लें।

छैना की गोलियां बनाने की विधि

छैना बनाने के लिए 1.5 किलो दूध को एक पतीले में उबालें और उसे 70 डीग्री सेन्टीग्रेड तापमान तक ठण्डा करें। पानी और सीट्रिक एसीड को मिला कर उस घोल को भी 70 डीग्री सेन्टीग्रेड तापमान तक गर्म करें। धीरे-धीरे सीट्रिक एसीड के घोल को दूध में मिलाएं। जब हरे रंग का पानी दिखायी देने लगे तो उस घोल को दूध में मिलाएं। जब हरे रंग का पानी दिखायी देने लगे तो उस घोल को डालना बन्द कर दें। छैना को एक सूती मलमल के कपड़े में डालकर टांग दें। जब छैना से पानी निकलना बन्द हो जाए तो छैना को एक थाली में लेकर अच्छी तरह से मसल लें ताकि छैना की गोलियां एक दम साफ-सुथरी ​बिना दरारों की बनें। इस मिश्रण की गोलियां बनाएं।

एक कढ़ाही में पानी और चीनी को डालकर चासनी बना लें उबाल आने पर उसमें छैना से बनाई गई गोलियां डालें और 15-20 मिनट तक पकाएं। पकाई हुई गोलियों को एक छलनी से निकाल कर तैयार की गई रबड़ी में डालें। ठण्डा होने पर उसे फ्रिज में ठण्डा करें। रस मलाई परोसने के लिए तैयार है।

दूध से बने पदार्थ (Milk Byproducts)

Rate this article
0