Home | ‌‌‌योग | मकरासन, Crocodile pose

Sections

Newsletter
Email:
Poll: Like Our New Look?
Do you like our new look & feel?

मकरासन, Crocodile pose

Font size: Decrease font Enlarge font

मकर शब्द का हिंदी रूपांतरण ‘मगर’ हैं। अंग्रेजी भाषा में इसे 'Crocodile Pose' कहते हैं। अत: इस योग को करते समय आपके शरीर की रचना मगर ‌‌‌अर्थात मगरमच्छ की भांति हो जाती हैं और इसीलिए इस आसन को  'मकरासन' कहते हैं।

शारीरिक यथास्थिती

उदर के बल लेटकर किया जाने वाला आसन है।

अभ्यास विधि

सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं।

अब गर्दन को धीरे-धीरे ऊपर की और उठाना शुरू करें।

दोनों हाथों की हथेलियों पर अपनी ठुड्डी को रख लें।

गर्दन पर थोड़ा दबाव बनाने का प्रयास करें।

अब अपने शरीर को जरा भी हिलाए नहीं और दोनों आँख बंद कर धीरे-धीरे सांस लेते रहें।

कुछ समय तक इस स्थिती में आराम से रहें।

ध्यातव्य

जितने अधिक समय तक सम्भव हो, इस स्थिती में रूकना चाहिए।

लाभ

उच्च रक्तचाप, अस्थमा, स्लिप डिस्क, गर्दन में दर्द और कमर में दर्द लिए लाभप्रद हैं।

पाचनतंत्र को ठीक करता हैं।

यदि ठीक से नींद नहीं आती है तो इस योग को करने से आपकी यह समस्या दूर हो सकती हैं।

शरीर में रक्त के संचार को बढाता हैं।

थकान को दूर करके स्फूर्ति जगाता हैं।

Rate this article
5.00