Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
हार्ड हैंगर स्टिच
इस कढ़ाई में कपड़े की एक ओर तारें निकाल कर शेष तारों को सफेद या रंगीन धागों से बांध कर सुन्दर डिजाईन बनाये जाते हैं।
आवश्यक सामग्री: सूई, धागा, सूती कपड़ा, फ्रेम व छोटी कैंची।
बनाने की विधि: डिजाईन की बाहरी रूपरेखा बनाने के लिए साटन स्टिच का प्रयोग किया जाता है। कपड़े की चार-चारा या छ:-छ: तारें इच्छानुसार उठा कर साटन स्टिच किया जाता है। यह साटन चार-चारा टाँकों को एक समूह एक ब्लॉक कहलाता है। एक ब्लॉक बनाने के बाद उतनी ही तारें खाली छोड़ कर डिजाई के अनुसार दूसरा ब्लॉक बनाया जाता है। बाहरी रूपरेखा बन जाने के बाद एक तेज नुकीली कैंची ले कर साटन स्टिच द्वारा बने प्रत्येक ब्लॉक के अन्दर चारों धागों को काटना है। इस तरह काटने से खाने बन जाएगें। काटते समय ध्यान रहे कि आमने-सामने की एक जैसी तारें कटें। जो तारें खाली छोड़ी गई हैं, व न कटें। तारें काटने के बाद छोटी-छोटी कड़ीयाँ तैयार की जाती हैं। इनको बांधने के दो तरीके हैं। चारों धागों को इक्टठा ओवर कास्ट स्टिच द्वारा इक्ट्ठा बांध दो। और दूसरा दो-दो तारों को अलग-अलग विविंग करके बनाया जाता है। दोनों ही ढंग अपनाते समय एक-एक कड़ी की पहले ऊपर की ओर फिर नीचे बनाना चाहिए।
ध्यान रखने योग्य बातें:
(1) धागे के खुले सिरे नजर न आएं, को छुपाने के लिए इनका सूई द्वारा बनी कड़ी के अन्दर कर दो।
(2) धागों की एक जैसी तारों को काटना चाहिए।
सरोज बाला, ग्लोबल सीटी, कुरूक्षेत्र (हरियाणा)
<हाथ कढ़ाई में बेसिक टाँके (Basic Stitches in Hand Embroidery)