Home | पशु पालन | पशु चिकित्सा विज्ञान में प्रयुक्त सामान्य यन्त्र, Common Instruments Used in Veterinary Science

Sections

Newsletter
Email:
Poll: Like Our New Look?
Do you like our new look & feel?

पशु चिकित्सा विज्ञान में प्रयुक्त सामान्य यन्त्र, Common Instruments Used in Veterinary Science

Font size: Decrease font Enlarge font

पशु चिकित्सा में विभिन्न यन्त्रों का प्रयोग किया जाता है। इन यन्त्रों की कार्य-विधि तथा पहचान से सम्बन्धित जानकारी निम्नलिखित है

अन्तर्त्वचीय, इन्जेक्शन सुई, Hypodermic needle

यह स्टेनलैस स्टील की बनी होती है। इनके एक सिरे पर नोजल तथा दूसरे सिरे पर नोजल से आकर छेद खुलता है। इसे सिरिन्ज पर फिट करके इन्जेक्शन लगाने में प्रयोग किया जाता है। यह प्रयोज्य (Disposable) रूप में उपलब्ध है जिसमें सिरिन्ज पर फिट होने वाला सिरा प्लास्टीक का बना होता है। प्रयोज्य सुई केवल एक बार ही उपयोग हेतु होती है जिसे एक बार उपयोग करके नष्ट कर ​‌‌‌दिया जाता है। यह विभिन्न आकारों/नम्बरो जैसे कि न. 16, 18, 20, 22, 23 में उपलब्ध है।

किडनी ट्रे, Kidney tray

यह तामचीनी की बनी हुई गुर्दे (Kidney) के आकार की ट्रे होती है। यह कान आ​िद की धुलाई के समय कान के नीचे लगायी जाती है।

कृत्रिम गर्भाधान डिजिटल वीर्य विगलन यूनिट, Artificial Insemination Thawing unit

यह विद्युत चलित यन्त्र है जो हिमीकृत वीर्य स्ट्रा के विगलन के काम आता है। पहले इसमें 34-36º C तक पानी गर्म किया जाता है फिर उसमें हिमीकृत वीर्य स्ट्रा कुछ समय के लिए रखा जाता है जिसे वीर्य संचित नली में डालकर मादा पशु का कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है।

कृत्रिम योनि, Artificial vagina

यह सख्त रबड़ या लैटेक्स की बनी होती है। इसका उपयोग नर पशुओं से वीर्य एकत्र करने के लिए किया जाता है।

कैंची, सिजर्स, Scissors

यह स्टेनलैस स्टील की बनी होती है। यह दो रूपों में मिलती है जैसे कि सीधी व तिरछी।

इसका मुख्य कार्य बाल, खाल एवं माँस ‌‌‌काटना है।

खरल और मूसली, Mortar and Pastle

यह पत्थर या चीनी मिट्टी अथवा काँच की बनी होती है। इसकी आकृति प्याले के आकार की होती है। इसमें दवाई पीसी व मिलाई जाती है।

गैली-पॉट, Gallipot

यह चीनी मिट्टी के बने हुए विभिन्न आकार/माप के होते हैं। यह मरहम भरने के काम आते हैं।

टीट, थन साइफन, Teat Siphon

यह धातु का बना हुआ एक यन्त्र होता है जिसमें एक खोखली नली होती है। इसका एक सिरा खुला होता है और दूसरे सिरे के कुछ ऊपर हट कर एक छिद्र होता है। इसमें एक स्टीलेटर (सफाई करने का तार) पड़ा रहता है। यह दो प्रकार के होत हैं - (क) पतले आकार के व (ख) मोटे आकार के

यह थनैला रोग (Mastitis) में थन का दूध निकालने के काम आता है। जिस थन का दूध निकालना होता है उसकी थन नलिका (टीट कैनाल - Teat canal) में साइफन को घुमाकर तार को निकाल देते हैं। ऐसा करने से दूध स्वत: निकलना प्रारम्भ हो जाता है।

टूथ रास्प फाइल, Tooth rasp file

यह लोहे का काँटेदार उभरा हुआ एक रेत होता है जिससे पशु के बढ़े हुए दाँत या दाढ़ को घिसा जाता है।

ट्रे, Tray

‌‌‌तामचीनी अथवा प्लास्टीक की विभिन्न आकार की बनी होती हैं। यह यन्त्रों तथा ड्रेसिंग के सामान रखने के काम आती है।

ट्रोकार-कैन्यूला, Trocar canula

यह धातु का बना हुआ होता है। यह हैण्डिल युक्त नोकदार होता है। यह अफारा होने पर पशुओं के पेट से गैस निकालने के काम आता है।

डोकिंग मशीन, Docking machine

यह पशुओं में पूँछ काटने के काम आती है। इसे टेल कटर (Tail cutter) भी कहते हैं।

ड्रेंचिंग बोतल, Drenching bottle

यह बाँस, प्लास्टीक या लोहे की बनी एक खोखली नली होती है जिसका एक सिरा बंद व दूसरा खुला होता है। यह पशुओं को तरल रूप से दवा पिलाने के काम आती है।

ड्रेसिंग चिमटी, Dressing forceps

यह लोहे की बनी हुई खुले चिमटे के आकार की होती है। इसका उपयोग ड्रेसिंग करते समय विभिन्न वस्तुओं को उठाने में होता है।

थर्मामीटर, Thermometer

यह काँच का बना हुआ एक यन्त्र होता है जिसमें एक ओर बल्ब में पारा (Mercury) भरा रहता है। यह कई प्रकार के होते हैं। इनमें हिक्स का थर्मामीटर सबसे अच्छा रहता है। थर्मामीटर पर 94-108ºF अथवा सेंटीग्रेड (C) में निशान लगे होते हैं। अब डिजिटल थर्मामीटर भी उब्लब्ध भी हैं। यह यन्त्र शरीर का बुखार नापने के ‌‌‌काम आता है।

दाँत काटने का यन्त्र, Tooth cutter

यह पशुओं के टेढ़े-मेढ़े व बेढंगे दाँत काटने के काम आता है।

दागने का उपकरण, Branding Iron

यह लोहे का बना होता है जो लगभग एक मीटर लम्बा होता है। इसके एक सिरे पर हैण्डिल एवं दूसरे सिरे पर दागने के लिए नम्बर लगे रहते हैं जिन्हे आग पर तपाकर अथवा ब्राण्डिग इंक में भिगोकर पशु की जाँघ पर पहचान (Identification) के लिए लगाया जाता है।

धमनी चिमटी, Artery forceps

यह स्टील की बनी हुई दाँतेदार चिमटी होती है जो ऑपरेशन के समय धमनी को काटकर रक्त प्रवाह (Blood circulation) बंद करने के काम आती है।

नेत्रवीक्ष्ण यन्त्र, Eye speculum

यह स्टील का बना एक यन्त्र है जो पशु की आँख खोलने के काम आता है।

प्रोब, Probe, Searchar

यह पतला स्टील का यन्त्र होता है जिसकी लम्बाई 15-20 सें.मी. होती हैं यह पशुओं के घावों की गहराई नापने तथा उसमें दवाई की गॉज भरने के काम आती है।

फाइरिंग आयरन सेट, Firing iron set

यह लोहे के बने होते हैं। इनके एक सिरे पर हैण्डिल और दूसरे सिरे पर गोल प्वाइंटेड, तिकोने एवं चौकोर आकार के बने होते हैं। इन सेटों को आग पर रख कर तपाया जाता है और पूँछ काटने और सींग काटने के पश्चात् इनको स्पर्श (Touch) करके रक्तस्राव को तत्काल बंद कर ‌‌‌लिया जाता है। बदगोस्त/ट्यूमर ‌‌‌आदि को काटने के पश्चात् इन्ही से जलाकर ठीक किया जाता है।

फोड़ा चाकू, Abscess knife

पशुओं की चीड़-फाड़ करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। यह दो प्रकार के होते हैं -

सीधा एब्सेस नाइफ (Straight abscess knife)

वक्र एब्सेस नाइफ (Curved abscess knife)

बुर्डिजो कास्ट्रेटर, Burdizo castrator

यह नर पशुओं को बधिया करने के काम आता है। यह विभिन्न पशुओं में अलग-अलग नाप (Large and small) के होते हैं। यह धातु का बना होता है।

मदकाल खोजी यन्त्र, क्रायोस्कोप, Oestrous Cryoscope

यह एक ऐसा यन्त्र है जिससे पशु के मदकाल का समय ज्ञात किया जाता है, ताकि सही समय पर कृत्रिम गर्भाधान किया जा सके। इसमें एक काँच की स्लाइड पर योनि स्राव लगाकर मदकाल का पता लगाया जाता है।

मलहम शिल-पट्टी, Ointment slab

यह चीनी मिट्टी अथवा संगमरमर की बनी होती है। यह आकार चौकोर और चिकनी होती है। यह वैसलीन मिलाकर मलहम बनाने के काम आती है।

मापक ग्लास, Measuring glass

यह काँच का बना हुआ ग्लासनुमा बर्तन होता है। यह विभिन्न प्रकार के होते हैं और इन पर मिलीलिटर के निशान बने होते हैं। तरल दवाईयाँ नापने में इनका प्रयोग होता है।

मुँह खोलने का यन्त्र, Mouth gag

यह धातु का बना हुआ यन्त्र है जो पशु का मुँह अधिक समय तक खुला रखने के लिए उसके मुँह में फँसा ​‌‌‌दिया जाता है।

मूत्र कैथेटर, यूरीनरी कैथेटर, Urinary Catheter

यह एक पतली लम्बी नली होती है जो रबड़, प्लास्टिक अथवा धातु की बनी होती है। पशुओं में पेशाब बन्द हो जाने पर इसके द्वारा ही पेशाब निकालते हैं। इसका उपयोग उन्ही पशुओं में होता है जिनकी पेशाब की नली सीधी होती है। बैल, सांड या झोटे आदि में पेशाब की नली ‘S’ आकार की होने से इसका उपयोग सम्भव नहीं है।

योनिदर्शी यन्त्र, Vaginoscope

यह भी धातु का बना हुआ एक मंहगा यन्त्र है जो बाहर से योनि की भीतरी दशा को देखने के काम आता है।

वाश बेसिन, Wash Basin

तसला के आकार का तामचीनी अथवा प्लास्टीक का बना बर्तन होता है। इसमें हाथ धोने के लिए कीटाणु नाशक युक्त पानी भरा रहता है।

वीर्य सेंचन नली, इनसेमीटिंग ट्यूब, Insemination tube

यह ‌‌‌प्लास्टिक की बनी होती है तथा कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) से योनि में वीर्य पहुँचाने के लिए काम आती है।

वेजाइनल स्पेकुलम, Vaginal speculum

यह धातु का बना हुआ एक यन्त्र होता है जो केवल मादाओं में योनि परीक्षण हेतु प्रयोग होता है। योनि में उचित स्थान पर वीर्य सेंचन के लिए कृत्रिम गर्भाधान में इसका उपयोग होता है। इसके अलावा इसका उपयोग योनि व ग्रीवा के इन्फेक्शन/दोषों को चेक करने के काम आता है।

सिरिन्ज, Syringe

यह काँच, धातु अथवा ‌‌‌प्लास्टिक की बनी होती है। इसके ऊपर सें.मी. (C.C.) के निशान लगे होते हैं। इसमें एक ओर हैंडिल और दूसरी ओर नोजल (Nozzle) लगा होता है। नोजल में सुई लगा कर पशुओं को इन्जेक्शन (Injection) लगाया जाता है।

सींवन सुई, Suturing needle

यह स्टेनलैस स्टील की बनी हुई होती है। यह तीन प्रकार की होती है जैसे कि (1) सीधी (2) तिरछी (3) गोल। इनका उपयोग ऑपरेशन के बाद धागा उालकर घाव को सिलने के काम में होता है।

सेचक, Irrigator

यह तामचीनी ‌‌‌या लोहे का बना होता है। ऊपर से इसका मुँह खुला होता है तथा नीचे की ओर इसमें एक टोंटी लगी होती है। टोंटी में एक रबर लगी होती है। इसमें कीटाणु नाशक घोल आदि भरकर इसके द्वारा घावों को धोया जाता है तथा योनि, गर्भाश्य भ्रंश अथवा जेर (Placenta) के निकालने के बाद मादा जननेन्द्रिय की सफाई की जाती है।

स्पेचुला, Spatula

यह धातु की बनी होती है तथा आयण्टमेन्ट स्लेब पर दवाइयाँ मिलाकर मरहम बनाने के काम आती है।

Rate this article
3.00