Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
संचरण - Transmission
डा. के.एल. दहिया*
*पशु चिकित्सक, राजकीय पशु हस्पताल, हमीदपुर (कुरूक्षेत्र) - हरियाणा
प्रश्न : रेबीज कैसे संचरित या फैलता है?
उत्तर : रेबीज इन्सानों या पशुओं में एक जैसे तरीके से फैलता है। यह मुख्य रूप से जब पागल कुत्ता किसी मनुष्य या किसी पशु को काटता है तो उसकी लार काटने वाले स्थान के माध्यम से उसमें चली जाती है और रेबीज विषाणु शरीर में तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है और मनुष्य/ पशु रेबीज की गिरफ्त में आ सकता है। विषाणु के मस्तिष्क में पहुंचने के बाद व्यक्ति-विशेष के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलता है।
प्रश्न : रेबीज किन-किन तरीकों से संचरित होता है?
उत्तर : रेबीज विषणु तीन तरीकों से संचरित होता है:
1. प्रत्यक्ष संचरण (Direct transmission): रेबीज से संक्रमित जानवरों की लार संक्रामक होती है जो नैदानिक लक्षण दिखायी देने से पहले कुछ हफ्तों से लेकर मृत्यु तक संक्रामक होती है। रेबीज विषाणु आमतौर पर जानवर के काटने से शरीर में प्रवेश करता है, लेकिन खरोंच जैसे खुले घाव या श्लेष्म झिल्ली के साथ संपर्क के द्वारा भी शरीर में प्रवेश करता है (Mayer and Donnelly 2013)।
2. अप्रत्यक्ष संचरण (Indirect transmission): प्रयोगशालाओं में कार्य करने वाले व्यक्तियों में रेबीज विषाणु एरोसोल अर्थात वायु एवं मुख के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं (Dean et al. 1963, Ramsden and Johnston 1975, Afshar 1979, Davis et al. 2007, Mayer and Donnelly 2013)।
3. एक प्राणी से दूसरे प्राणी में (Individual to individual): एक प्राणी से दूसरे प्राणी में संचरण होता है (Fekadu et al. 1996) लेकिन कुछ शोध इसके संचरण की सम्भावना बहुत कम होने की चर्चा अवश्य करते हैं लेकिन ये शोध बताते हैं कि अंग प्रत्यारोपण के दौरान एक प्राणी से दूसरे प्राणी संचरण होता है (Simani et al. 2012, Mayer and Donnelly 2013, Aguèmon et al. 2016)।
प्रश्न : क्या उन्मत्त पशु के काटने के अलावा भी यह विषाणु मनुष्य को संक्रमित कर सकता है?
उत्तर : हाँ, जीभ से त्वचा को चाटने से (Bharti et al. 2017)।
प्रश्न : त्वचा को चाटने से यह कैसे संक्रमित कर सकता है?
उत्तर : इस बीमारी से ग्रस्त कुत्ता या अन्य पशु, मनुष्य के जख्म या कटी-फटी त्वचा को जीभ से चाटता है या छूता है तो यह विषाणु उस मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर जाता है (Bharti et al. 2017)।
प्रश्न : क्या मुँह के माध्यम से भी रेबीज हो सकता है?
उत्तर : चीन में 2013 में, एक व्यक्ति ने अपने बेटे के घावों को मुँह से साफ करने से रेबीज से ग्रसित हो गया था, जिसे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। बाप ने टीकाकरण नहीं करवाया और मर गया; बेटे को टीकाकरण करवाया गया और वह बच गया।
प्रश्न : क्या एरोसोल (Aerosols) अर्थात वायु (Air-borne) के माध्यम से रेबीज विषाणु संचारण संभव है?
उत्तर : हाँ, यद्दपि इसकी सम्भावना कम ही होती है लेकिन शोधों से यह सिद्ध हो चुका है कि एरोसोल अर्थात वायु के माध्यम से भी रेबीज विषाणु संचरित होता है (Dean et al. 1963, Afshar 1979, Davis et al. 2007, Mayer and Donnelly 2013)।
प्रश्न : क्या मुख के माध्यम से रेबीज विषाणु संचारण संभव है?
उत्तर : हाँ (Ramsden and Johnston 1975, Afshar 1979), यद्दपि इसकी सम्भावना कम ही होती है लेकिन कई शोधों से ज्ञात हुआ है कि रेबीज विषाणु मुँह के माध्यम से भी शरीर में प्रवेश कर रेबीज का कारण होते हैं।
प्रश्न : क्या रेबीज सम्भोग से भी संचरित हो सकता है?
उत्तर : रोग की प्रारंभिक अवस्था में सम्भोग संचरण के लिए जोखिम पूर्ण हो सकता है (WHO 2013B)।
प्रश्न : यदि काटने वाले कुत्ते में बीमारी के लक्षण नहीं हैं तो क्या रेबीज विषाणु का संक्रमण हो सकता है?
उत्तर : हाँ, कुत्ते में रेबीज के पूरे लक्षण आने से तीन दिन पहले उसकी लार में यह विषाणु आना शुरू हो जाता है तो मनुष्य के जख्म या कटी-फटी त्वचा को इस बीमारी से ग्रस्त पशु चाटता है या जीभ से छूता है तो यह विषाणु उस मनुष्य में प्रवेश जाता है।
प्रश्न : क्या कुत्ते/बिल्ली या जानवर के काटने के अलावा भी किसी अन्य से रेबीज विषाणु फैलता है?
उत्तर : हाँ, चौपाए जानवरों के अलावा वैम्पायर चमगादढ़ के काटने से भी यह रेबीज विषाणु मनुष्य या इन जानवरों में फैलता है। (Seetahal et al. 2017)
प्रश्न : रेबीज संक्रमण को प्रभावित करने वाले क्या कारक हैं?
उत्तर : रेबीज संक्रमण निम्नलिखित कारकों से प्रभावित होता है:
1. पशु ने शरीर के किस जगह अर्थात सिर, गर्दन, बाजू या हाथों पर काटा है। मस्तिष्क के जितना ज्यादा नजदीक काटा जाएगा रेबीज संक्रमण उतना जल्दी होगा।
2. जोखिम का प्रकार जैसे कि रेबीज पशु के सम्पर्क में आए हैं या उसने आपको काटा है।
3. काटने की गंभीरता: यदि काटने वाले स्थान से खून निकाल रहा हो तो रेबीज संक्रमण उतना जल्दी होगा।
4. रेबीज विषाणु की मात्रा शरीर में कितनी गई है।
प्रश्न : महिला या पुरूष में से सबसे अधिक रेबीज से ग्रसित होने की संभावना किस की होती है?
उत्तर : ज्यादातर जानवरों के काटने के शिकार पुरुष होते हैं, जो इस तथ्य से समझा जा सकता है कि पुरुषों को काम के लिए अपने घर से बाहर जाने की अधिक संभावना है और महिलाओं की तुलना में अधिक निडर और जोखिम लेने की प्रकृति है (Shirley et al. 2019)।