Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
रेबीज एवं सम्भोग
डा. के.एल. दहिया*
*पशु चिकित्सक, राजकीय पशु हस्पताल, हमीदपुर (कुरूक्षेत्र) - हरियाणा
प्रश्न : क्या रेबीज चुम्भन या सम्भोग करने से भी फैलता है?
उत्तर : हाँ, रेबीज से ग्रसित रोगी में प्रारम्भिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट न होने के कारण रेबीज के फैलने का खतरा होता ही है (WHO 2013B), अत: चुंबन एवं सम्भोग न किया जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है। फिर भी, सम्भोग करने से रेबीज होने का कोई भी केस दर्ज नहीं है (WHO 2018E)।
प्रश्न : महिला रोगियों में सम्भोग से सम्बन्धित क्या लक्षण हो सकते हैं?
उत्तर : रेबीज से ग्रसित कई महिला रोगियों में अत्यधिक यौन इच्छा होती है (Dutta 1996, Senthilkumaran et al. 2011)।
प्रश्न : पुरूष रोगियों में सम्भोग से सम्बन्धित क्या लक्षण हो सकते हैं?
उत्तर : रेबीज से ग्रसित मनुष्य में लिंग की अतिसंवेदनशीलता उत्पन्न हो जाती है, लिंग को थोड़ा सा भी छूने पर उसमें उत्तेजना के साथ स्खलन हो जाता है, पेशाब करते समय लिंग में जलन (Dysuria) व मूलाधार (Perineum) में दर्द होता है (Bhandari and Kumar 1986, Udwadia et al. 1988)।
प्रश्न : कामेच्छा के अतिरिक्त यौन से सम्बन्धित और क्या लक्षण होते हैं?
उत्तर : कामेच्छा के अतिरिक्त प्रारम्भिक अवस्था में ऐसे रोगियों में उन्मादकता बढ़ने के साथ-साथ बलात्कार करने की प्रवृति बढ़ जाती है (Madhusudana 1988, Madhusudana and Sukumaran 2008)।