Home | पशु पालन | रेबीज - विविध प्रश्न

Sections

Newsletter
Email:
Poll: Like Our New Look?
Do you like our new look & feel?

रेबीज - विविध प्रश्न

Font size: Decrease font Enlarge font

डा. के.एल. दहिया*

*पशु चिकित्सक, राजकीय पशु हस्पताल, हमीदपुर (कुरूक्षेत्र) - हरियाणा

‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌प्रश्न : सिल्वाटिक रेबीज (Sylvatic rabies) क्या है?

‌‌‌उत्तर : सिल्वाटिक रेबीज़, वन्यजीव रेबीज के लिए समानार्थित एक शब्द, यह व्यापक रूप से वन्यजीवों में पाया जाता है।

प्रश्न : ‌‌‌छोटे पिल्ले ने हमारे बच्चे को काट लिया, क्या हमें घबराने की ज़रूरत है?

‌‌‌उत्तर : ‌‌‌घबराने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए आप नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क कर सलाह अवश्य लें।

प्रश्न : मैं एक कुत्ते का पिल्ला खरीदना चाहता हूँ, क्या हरियाणा में डॉग ब्रीडर (Dog breeder) की मान्यता कोई विभाग प्रदान करता है?

‌‌‌उत्तर : ‌‌‌नहीं, हरियाणा में कुत्तों की ब्रीडिंग की मान्यता कोई विभाग प्रदान नहीं करता है। हालाँकि, भारत में केनेल क्लब ऑफ इंडिया (Kennel Club of India) का गठन 1896 में ब्रिटिश राज में हुआ था। ‌‌‌इसके अधीन ही उत्तर, दक्षिण, पूर्व पश्चिम भारत में ‌‌‌विभिन्न मान्यता प्राप्त केनेल क्लब हैं।

‌‌‌‌‌‌प्रश्न : ‌‌‌स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से हरियाणा में क्या क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?

‌‌‌उत्तर : ‌‌‌हरियाणा राज्य में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर रेबीज वैक्सिन के टीके उपलब्द्ध हैं।

प्रश्न : हरियाणा राज्य में कुत्ता काटने के उपरान्त कहाँ सम्पर्क किया जा सकता है?

‌‌‌उत्तर : ‌‌‌कुत्ते के काटने के उपरान्त आप स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे किसी भी हस्पताल में सम्पर्क कर सकते हैं। मई 2014 में जस्टिस राजन गुप्ता की अध्यक्षता वाली एक एकल पीठ ने ‌‌‌चण्डीगढ़ शहर में आवारा कुत्ते के खतरे से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश जारी किया। उच्च न्यायालय ने मार्किट कमेटी को पुलिस से समन्वय करने के लिए कहा गया है। इसके अन्तर्गत स्थानीय निवासी पुलिस को फोन करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

‌‌‌‌‌‌प्रश्न : ‌‌‌पशुपालन विभाग

Tags
No tags for this article
Rate this article
4.00