Home | श्रीमद्भगवद्गीता | श्रीमद्भगवद्गीता उद्धरण - 2

Sections

Newsletter
Email:
Poll: Like Our New Look?
Do you like our new look & feel?

श्रीमद्भगवद्गीता उद्धरण - 2

Font size: Decrease font Enlarge font

श्रीमद्भगवद्गीता उद्धरण - 1उद्धरण - 2उद्धरण - 3


श्री गीता जी का स्पेनिश भाषा में अनुवाद किया तथा विमोचन के समय श्री गीता पुष्पों से ढकी हुर्इ थी और उसके ऊपर पवित्र गंगा जल छिड़का। - मोरा आबिलाहुद सिंह (गीताभक्त, दक्षिण अमेरीकन)


मेरी अन्तरीक्ष यात्रा के समय मेरे साथ में रखी गीता प्रति-क्षण मेरा उत्साह बढ़ाती थी। इसलिए मैं 175 दिन तक लगातार अन्तरीक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाने में सक्षम हुर्इ। - सुनीता विलियम (अन्तरीक्ष यात्री)


श्रीमद्भगवद्गीता बहुदेववाद से एकेश्वरवाद की ओर प्रोत्साहित करने के लिए है। - सर चाल्र्स विन्किन्स


His interest in India was greatly influenced by the Bhagwad Gita. श्रीमद्भगवद् गीता का अध्ययन करने पर ही इनकी भाव रूचि भारत के प्रति हुर्इ। - कार्ल विल्हेम फेडरिक श्लेगल


जब मैं श्रीमद्भगवद् गीता को पढ़ता हूँ कि भगवान् ने इस ब्रह्माण्ड को कैसे रचा, तो बाकी सब बेमानी लगता है। - अल्बर्ट आंइस्टीन


The Bhagvad Gita is One Of the clearest and most comprehensive summaries of the perennial philosophy ever to have been made. Hence it’s enduring value, not only for Indian’s, but for all mankind. श्रीमद्भगवद् गीता नित्य दर्शन का सबसे स्पस्ट और व्यापक सार है। इसीलिए इसका महत्त्व, न सिर्फ भारतीयों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए चिरस्थार्इ है। - आल्डस हक्सले


कुरान, श्रीमद्भगवद् गीता का दोहराव है। गीता की भूख हर समाज में तथा वैश्विक स्तर की है, लेकिन इस भूख को खत्म करने का प्रयास नही किया गया। गीता का रहस्य आम आदमी तक जनसभा में पहुँचाना चाहिए। - मोहम्मद हनीफखान ‘शास्त्री’ (उर्दू, संस्कृतविद्)


गीता का सत्य का पथनिर्देशन तथा भेदाभेद दूर कराने वाली, आनन्ददायिनी और विलक्षण कृति है। -दारा शिकोह (शाहजहा के ज्येष्ठ पुत्र)


श्रीगीता जी सुनने के बाद अकबर के भाव कुछ इस प्रकार थे। ‘तू एक है और अद्वितीय है’। तू ही है जिसकी खोज, सब मन्दिर-मन्दिर में करते फिरते हैं। - अकबर (अबुल फजल, आर्इने अकबरी)


श्रीगीता को जीवन में ढालो, इसकी प्रस्तुति समृद्ध है तथा भगवान कृष्ण के अधरों से निसृत ज्ञान मधुर है। - सय्यद मेंहदी इमाम


गीता दुनिया का बेहतरीन इल्मी तोहफा है। इस एक किताब में दुनियां के सारे फिरकों का निचोड़ पेश कर दिया गया है। गीता, यह मानवता का सर्वोत्तम आध्यात्मिक ग्रन्थ है। - अबु रेहमान मुहम्मद बिन अलबयरूनी (फारसी विद्वान)


मजहबी बैर को दूर करने की सबसे अच्छी पुस्तक श्रीमद्भगवद्गीता है। - अनवर जलाल पूरी (उर्दू साहित्यकार)


गीता उस दिव्य सन्देश का इतिहास है जो सदा-सदा से आर्यजाति का जीवन प्राण रहा है। - डा. सर सुब्रह्मण्य अय्यर


भगवद्गीता को गीतोपनिषद् भी कहा गया है। यह वैदिक ज्ञान का सार है और वैदिक साहित्य का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उपनिषद् है। - स्वामी प्रभुपाद जी


श्रीगीता जी की अत्युत्तम विशेषताओं में एक यह भी है कि यह अध्यात्मिक जीवन की भ्रान्तियों को दूर करती है तथा नित्य जीवन को मध्यमार्ग पर ले जाते हुए प्रसन्न रखती है। - एकनाथ र्इश्वरन् (अध्यात्मिक गुरू)


भगवद्गीता किञ्चिदधीता ग्रगाजललवकणिका पीता। सकृदपि यस्य मुरारिसमर्चा तस्य यम: किम् कुरूते चर्चाम्।। गेयं गीतानामसहस्रं ध्येय श्रीपतिरूपमजस्रम्। - भगवान शंकराचार्य


यद्पि अन्य शास्त्रों में मोक्ष का प्रसंग मिलता है, किन्तु भगवद्गीता मोक्ष को सम्यकतया प्राप्त कराती है। - आचार्य अभिनवगुप्तपाद


योगयोगेश्वर श्री कृष्ण द्वारा प्रदत्त गीता रूपी गंगा में स्नान से मानव अपने मन की कल्पषता दूर कर सकते हैं। - रामानुजाचार्य जी


वेद का सम्पूर्ण अर्थ महाभारत में निहित है, महाभारत का सम्पूर्ण अर्थ गीता में समाहित है। अत: यह सर्वशास्त्रमयी कही गर्इ है। - आचार्य नीलकण्ठ


भगवान् का प्रार्दुभाव धर्मद्वय (परा-अपर) के स्थापनार्थ हुआ, इसी धर्म को गीता शास्त्र में भगवान ने साध्य (ज्ञान) एवं साधन (कर्म) नाम देकर प्रतिपादित किया और यही मानवों के परम कल्याण का साधन है। - आचार्य आनन्द गिरी


गीता शास्त्र का मुख्य प्रयोजन निश्रेयस सिद्धि (मोक्ष प्राप्त कराना) है। - मधुसूदन सरस्वती


भगवत् प्रेरणा से ही गीता शास्त्र में प्रवेश मिलता है। - आचार्य धनपति

He would read the Bhagwad Gita kept by his bed side daily before he went to sleep. शयन के पूर्व श्रीमद्भगवद्गीता जी का पाठ करके वह सिरहाने पर रख कर सोते थे। -एरविन श्रोडिन्गर (नोबेल पुरस्कार विजेता)


मेरे जीवन में सबसे प्रभावशाली ग्रन्थ श्रीमद्भगवद्गीता है। - थामस ‌‌‌स्टर्न्स इलियट (नोबेल पुरस्कार विजेता, अमेरीकन)

श्रीमद्भगवद्गीता उद्धरण - 1; उद्धरण - 2; उद्धरण - 3

Tags
No tags for this article
Rate this article
5.00