Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
कीटनाशकों के कारण जन स्वास्थ्य समस्याएं
कृषि में रासायनों के अत्याधिक उपयोग के कारण खाद्य-आहार श्रृंखला रासायनयुक्त हो गई है जिस कारण जन-स्वास्थ्य समस्याएं लगातार बढ़ रहीं हैं (Pandey and Singh 2004)। कृषि में उपयोग किये जाने वाले रासायनों से होने वाले रोगों में बांझपन (Whorton et al. 1977, Bretveld et al. 2006, Roy et al. 2017), गर्भपात, जीवित जन्म की क्षीण संभावना (Chiu et al. 2018), कैंसर (Kaur and Sinha 2013), आनुवंशिक व जन्म दोष (Garry et al. 2002, Mathur et al., 2005), बदहजमी, उच्च रक्तचाप, नेत्र रोग, थायराइड रोग (Lerro et al. 2017) प्रमुख एवं अन्य रोग शामिल हैं (भास्कर 2017)।
रासायानिक खेती: रासायानिक खेती बिना रासायनों व कीटनाशकों के सम्भव नहीं है। इसलिए रासायानिक खेती में जहर-मुक्त खाद्य आहार श्रृंखला के बारे में सोच भी नहीं सकते। निम्नलिखित शोधपत्रों से ही अन्दाजा लगाया जा सकता है कि प्राणीजगत तो क्या मानवीय खून भी इन रासायनों से दूषित हो चुका है।
केरल के कासरगोड जिला, जहां एंडोसल्फान का हवाई छिड़काव कम से कम 15 साल के लिए हुआ, एंडोसल्फान के अवशेष चिंताजनक रूप से ग्रामीणों के रक्त एवं महिलाओं के दूध में उच्च स्तर पाया गया और जिनमें कैंसर, प्रजनन व केंद्रीय तंत्रिका तन्त्र के विकार सामान्य रूप से देखने को मिलते हैं। केवल 123 घरों में से एक सर्वेक्षण में 49 कैंसर, 43 मनोरोग, 23 मिर्गी, 9 जन्मजात असामान्यताओं में पाये गये (Joshi 2001)।
Aulakh et al. 2005 |
पूरे पंजाब से एकत्र किए गए अंडे के नमूनों में अनुमेय सीमा से ऊपर कीटनाशक अवशेषों की उपस्थिति का पता लगाया। |
Singh 2008 |
पंजाब के 30 जिलों से मिट्टी और पानी के विश्लेषण से कीटनाशक के उपयोग और कैंसर के बीच सीधा संबंध पाया गया। |
Misra 2008 |
रिपोर्ट किए गए पंजाबी विश्वविद्यालय के अध्ययन में पाया गया कि पंजाब के किसानों के रक्त के नमूनों में से 36% में डीएनए की महत्वपूर्ण क्षति देखी गई। |
Thakur et al. 2008 |
कैंसर रोगियों से लिए गए रक्त के नमूनों से हेप्टाक्लोर, एल्ड्रिन और एंडोसल्फान मिला। कैंसर की घटनाओं की संख्या 85,315 में से 107 बताई गई। |
जैविक खेती: जैविक खेती में रोगों की रोकथाम के लिए कृत्रिम कीटनाशकों का उपयोग वर्जित है। इसमें कृत्रिम कीटनाशकों की जगह जैविक कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है (Leifeld 2016)। इसलिए जैविक उत्पाद में कीटनाशकों के अवशेष भी मौजूद होते हैं। जैविक खाद्य आहार कीटनाशक अवशेषों से पूरी तरह से मुक्त नहीं होते हैं (Brandt and Molgaard 2001, Edwards-Jones and Howells 2001)।
जीरो बजट प्राकृतिक खेती: जीरो बजट प्राकृतिक खेती में रासायन या कीटनाशक डाले ही नहीं जाते तो आहार श्रृंखला को पूर्णत: जहर-मुक्त कहा जा सकता है।
References
Aulakh, R.S., J.P.S. Gill, J.S. Bedi, J.K. Sharma, B.S. Joia, and H.W. Ockerman. 2005. Organochlorine pesticides residues in poultry feed, chicken muscle and eggs at a poultry farm in Punjab, India. Journal of the Science of Food and Agriculture 86 (5): 741-744.
Brandt K. and Molgaard J.P., 2001, “Organic agriculture: does it enhance or reduce the nutritional value of plant foods?,” Journal of the Science of Food and Agriculture; 81(9): 924-931.[Web Reference]
Brandt K. and Molgaard J.P., 2001, “Organic agriculture: does it enhance or reduce the nutritional value of plant foods?,” Journal of the Science of Food and Agriculture; 81(9): 924-931.[Web Reference]
Edwards-Jones G. and Howells O., 2001, “The origin and hazard of inputs to crop protection in organic farming systems: are they sustainable?,” Agricultural Systems; 67(1): 31-47. [Web Reference]
Edwards-Jones G. and Howells O., 2001, “The origin and hazard of inputs to crop protection in organic farming systems: are they sustainable?,” Agricultural Systems; 67(1): 31-47. [Web Reference]
Joia B.S., Chawla R.P. and Kalra R.L., 1978, “Residues of DDT and HCH in wheat flour in Punjab [India],” Indian Journal of Animal Ecology (India) (1978). [Web Reference]
Kaur R. and Sinha A.K., 2013, “Green Revolution and Its Impact on Health: An Analysis." Global Warming, Human Factors and Environment: Anthropological Perspectives; Excel India Publishers New Delhi; p. 264-273. [Web Reference]
Leifeld J., 2016, “Current approaches neglect possible agricultural cutback under large-scale organic farming. A comment to Ponisio et al.,” Proceedings of the Royal Society B; 283(1824). [Web Reference]
Mathur H.B., et al., 2005, “Analysis of pesticide residues in blood samples from villages of Punjab,” New Delhi: Centre for Science and Environment; 1-24. [Web Reference]
Mishra K.K., 2008, “Determination of genotoxic and systemic effects of pesticide combination In vitro and in vivo screening of endosulfan,” Ph.D. Thesis Submitted to THE MAHARAJA SAYAJIRAO UNIVERSITY OF BARODA, VADODARA - 390 002, INDIA. [Web Reference]
Misra S.S., 2008, “Pesticide–ridden Punjab to begin cancer registration,” Down To Earth; 17(2). [Web Reference]
Pandey J. and Singh A., 2012, “Opportunities and constraints in organic farming: an Indian perspective,” Journal of Scientific Research; 56: 47-72. [Web Reference]
Singh, Bajinder. 2008. Cancer deaths in agricultural heartland: A study in Malwa region of Punjab available on www.itc/library/papers_2008/msc/gem/bajinderpdf.pdf
Thakur, J.S., B.T. Rao, A. Rajwanshi, H.K. Parwana, R. and Kumar. 2008. Epidemiological study of high cancer among rural agricultural community of Punjab in Northern India. International Journal of Environmental Research and Public Health 5: 399-407.
भास्कर, 2017, “7 जिलों से लिए दूध के 104 में से 84 सैंपल फेल, मिला कीटनाशक,” हरियाणा, दैनिक भास्कर, पानीपत, गुरूवार 11 मई 2017, पेज सं. 2. [Web Reference]