Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
त्वचा के कील, मुहांसे व फुंसीयां
कील, मुंहासे और फुंसीयां चेहरे की खूबरसूरती बिगाड़ देते हैं। ये त्वचा की चमक को तो फीका करते ही हैं, साथ में फुंसीयों के कारण चेहरे पर पड़ने वाले दाग-धब्बे और भी परेशान करते हैं। यदि आप भी फुंसीयों की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू नुस्खों लाभ प्राप्त कर सकते हैं:
एलोवेरा: - एलोवेरा मुंहासे से बचाव में कारगर होता है। यह मुंहासे की वजह से चेहरे पर पड़ने वाले गड्ढों को भी भरता है।
खीरे: - खीरे को कद्दूकस में किस लें। अब इसे चेहरे, आंखों और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर पानी से धो लें। यह स्कीन को कॉम्लेक्शन के लिए बेहतरीन टॉनिक की तरह काम करता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स दूर होते हैं।
टमाटर व खीरे: - पके टमाटर या खीरे के गुदे को फुंसीयों पर लगाएं। एक घंटे के बाद चेहरा पानी से धो लें।
नींबू: - फुंसीयों को कम करने के लिए नींबू का रस लगा सकते हैं।
नीम की पत्तियाँ: - नीम की पत्तियों के साथ हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। पिंपल्स और कील, मुंहासों पर इसे लगाएं। 25-30 मिनट के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।
पानी: - त्वचा को स्वस्थ बनाने और प्राकृतिक चमक बरकरार रखने के लिए दिन भर में कम से कम एक लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है।
फुंसीयों को बढ़ावा देने वाले कारक: - मीट, शक्कर, कड़क चाय या कॉफी, आचार, सॉफ्ट ड्रिंक, कैंडी, आईसक्रीम आदि खाद्य पदार्थ फुंसीयों को बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने बचें।
मसूर की दाल: - मसूर की दाल के पाडडर को दूध में भिंगोकर और उसमें कपूर व घी डालकर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। मुंहासे जल्दी दूर हो जाएंगे।
मूंगफली का तेल और नींबू का रस: - एक चम्मच मूंगफली का तेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे की मालिश करें। इससे मुंहासे दूर होते हैं।
लौंग: - लौंग से बना फेस मास्क या मेथी की पत्तियों को पीसकर मुंहासों पर लगाएं।
संतरे के छिलके: - संतरे के छिलके से बने पाउडर पिंपल्स के उपचार में रामबाण हैं। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण के कारण कुछ ही दिनों में पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।