Sections
- प्राकृतिक खेती
- Transformations
- श्रीमद्भगवद्गीता
- योग
- हिन्दी भाग
- पशु पालन
- आयुर्वेद संग्रह
- स्वास्थ्य
- आहार विज्ञान
- कटाई, सिलाई और कढ़ाई (Cutting, Tailoring & Embroidery)
- News
- General
- Quotes
- CAREER TIPS
- The Days
- Festivals
- Herbal Plants
- The Plants
- Livestock
- Health
- Namology
- The Marriage
- Improve Your G.K.
- General Knowledge
- TERMINOLOGY
- Downloads
- Recipes
- World Transforming Personalities
- Geography
- Minerals
- World at a Glance
पारिवारिक सम्बन्ध
सभी दिशाएं परिवार के अन्दर व बाहर, सम्बन्धों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। यदि आप हर दिशा का सही उपभोग करते हैं तो आप हर सम्भव अच्छे रिस्ते ही पाएंगे। याद रखें कि धन ही सब कुछ नही होता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस दिशा में क्या होना चाहिए व क्या नही होना चाहिए।
1. उत्तर
यदि आपने उत्तर दिशा में कमरा बनाया हुआ है तो इसे नवविवाहित जोड़े को न दें। यदि दें तो उसमें बहता हुआ झरना या उसकी तस्वीर, मछलीघर नही होना चाहिए। ऐसा होने से नवविवाहित जोड़े में अनबन रहेगी।
2. उत्तर-पूर्व
उत्तर-पूर्व में कभी भी शौचालय, सेप्टिक टैंक या रसोई नही होनी चाहिए। यदि होंगे तो शत-प्रतिशत परिवार के आपसी सम्बन्ध खराब होंगे। सारा जीवन नकारात्मक रूप से बदल जाएगा। कुछ हद तक इसको सुधारने के लिए आप इस यहाँ पर बोरिंग कर सकते हैं या मन्दिर बना सकते हैं।
3. पूर्व
यदि पूर्व दिशा में सीढ़ीयाँ होंगी तो घर के मुखिया का मान-यश कम होगा। पूर्व दिशा में घर की ऊँचाई बढ़ी हुई होगी तो पारीवारिक सम्बन्ध खराब होंगे।
4. दक्षिण-पूर्व
दक्षिण-पूर्व में सेप्टिक टैंक, ऊपरी पानी की टैंकी नही होने चाहिए।
5. दक्षिण
इस दिशा में गड्डा, सेप्टिक टैंक, बोरिंग, भूमिगत पानी का टैंक, नलका, नही होना चाहिए। यदि आप इनमें से एक भी स्थापित करते हैं तो पारीवारिक सम्बन्ध जैसे कि पति-पत्नि, माता-पिता, सास-ससुर, साझेदारी खराब होंगे। सारी शान्ति भंग हो जाएगी। कुछ दशाओं में मृत्यु तक हो सकती है। अन्यथा, घर के मुखिया की सेहत शत-प्रतिशत खराब रहेगी।
इस दिशा में रसोई भी नही होनी चाहिए नही तो परिवार के खर्चे बढ़ जाएगे। घर का खर्चा आमदनी से दोगुना हो जाएगा व परिवार कर्जे में डूबता चला जाएगा। धन की कमी के चलते घर के आपसी सम्बन्ध बिगड़ेगें।
जाने-अन्जाने में घर का दक्षिण का हिस्सा नीचा न करें इससे भी आपसी सम्बन्ध खराब होते हैं।
6. दक्षिण-पश्चिम
इस दिशा में गड्डा, सेप्टिक टैंक, बोरिंग, भूमिगत पानी का टैंक, नलका नही होना चाहिए। यदि आप इनमें से एक भी स्थापित करते हैं तो पारीवारिक सम्बन्ध जैसे कि पति-पत्नि, माता-पिता, सास-ससुर, साझेदारी खराब होंगे। सारी शान्ति भंग हो जाएगी। कुछ दशाओं में मृत्यु तक हो सकती है। अन्यथा, घर के मुखिया की सेहत शत-प्रतिशत खराब रहेगी।
इस दिशा में रसोई या शौचालय भी नही होना चाहिए नही तो परिवार के खर्चे बढ़ जाएगे। घर का खर्चा आमदनी से दोगुना हो जाएगा व परिवार कर्जे में डूबता चला जाएगा। धन की कमी के चलते घर के आपसी सम्बन्ध बिगड़ेगें।
जाने-अन्जाने में घर का दक्षिण का हिस्सा नीचा न करें इससे भी आपसी सम्बन्ध खराब होते हैं।
7. पश्चिम
इस दिशा में भी आप गड्डा या बोरिंग न बनाए। धन की दिक्कत नही आएगी लेकिन नौजवान महिलाओं का स्वास्थय जरूर खराब हो जाएगा।
8. उत्तर-पश्चिम
यहाँ पर कभी भी भूलकर गड्डा, या बोरिंग न करें। नही तो शत-प्रतिशत रिस्ते खराब होंगे। यह दिशा कभी भी बढ़ी या कटी हुई नही होनी चाहिए। इससे भी रिस्ते खराब होंगे।
9. केन्द्र
यहाँ पर कभी भी भूलकर गड्डा, या बोरिंग न करें।